बावरिया गैंग के तीन शातिर बदमाश प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

0
258
Three vicious criminals of Bavaria gang arrested on production warrant
Three vicious criminals of Bavaria gang arrested on production warrant

जयपुर। कोटखावदा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विधुत ट्रांसफार्मर से कॉपर वायर और तेल चोरी करने वाले बावरिया गैंग के तीन शातिर बदमाशों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) दिगंत आनंद ने बताया कि कोटखावदा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विधुत ट्रांसफार्मर से कॉपर वायर और तेल चोरी करने वाले बावरिया गैंग के राजेंद्र बावरिया उर्फ आंधा उर्फ महेन्द्र बावरिया,धर्म सिंह और सरदार उर्फ जंगा को जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है और तीनों ही दौसा हाल शिवदासपुरा इलाके के रहने वाले है।

तीनों ही आरोपियों के खिलाफ दौसा सहित जयपुर शहर के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपियों ने पूछताछ में कई इलाकों में विद्युत ट्रांसफार्मर में से कॉपर-आयल की कई वारदातों को अंजाम देना कबूला है। गौरतलब है कि तीनों ही आरोपित नकबजनी की वारदात में गत दिनों पहले चाकसू पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया था। जिन्होंने पूछताछ में चाकसू और कोटखावदा थाना इलाके में विद्युत ट्रांसफार्मर में से कॉपर-ऑयल चोरी करने की वारदात करना कबूली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here