अखिल भारतीय ज्योतिष समागम में एस्ट्रोलॉजर मनोज बियानी सम्मानित

0
357

जयपुर। तीन दिवसीय चतुर्थ अखिल भारतीय ज्योतिष समागम ऋषिकेश, उत्तराखंड में 6 जून से 8 जून तक ज्योतिष सेमिनार आयोजित की गई । जिसमें भारत वर्ष से लगभग 100 से ज्यादा ज्योतिषियों ने आयोजन में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि योगेश मोहन गुप्ता,गुलशन पांडे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे ।

सेमिनार के आयोजक आचार्य सागर ने बताया कि ज्योतिषियों ने तीन दिवसीय सेमिनार में ज्योतिष के गूढ़ रहस्यों पर परिचर्चा की । सेमिनार में हस्तरेखा,टैरो कार्ड,रेकी पद्धति, आयुर्वेद, फेस रीडिंग ,नाड़ी विशेषज्ञ, के पी पद्धति,नक्षत्र ,वास्तु शास्त्र के माध्यम से लोगों को अपने जीवन में सुख शांति एवं समृद्धि प्राप्त करने के उपाय बताएं।

एस्ट्रोलॉजर मनोज कुमार बियानी द्वारा रिश्तों को कुंडली के अनुसार कैसे सुधारे इस विषय पर अपना व्याख्यान दिया। अखिल भारतीय ज्योतिष समागम संस्था की ओर से मनोज बियानी को सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here