फार्मा कंपनी के एमआर से लूट

0
47

जयपुर। मालवीय नगर इलाके में देर रात बेखौफ बदमाशों ने वारदात को अंजाम देते हुए एक फार्मा कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव  पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले एमआर की बाइक को टक्कर मारकर गिराया, फिर डंडे व सरियों से पीटकर उनका बैग और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल पीड़ित को परिजनों ने सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया है। मेडिकल इत्तला पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पर्चा बयान और घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है।

एएसआई गंगासहाय के बताए अनुसार पीड़ित सचिन अरोड़ा (45) कुंभा मार्ग, प्रताप नगर के निवासी हैं और एक फार्मा कंपनी में एमआर के पद पर कार्यरत हैं। बीते मंगलवार 30 सितंबर की रात करीब 12 बजे सचिन ऑफिस का काम निपटाकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मालवीय नगर सेक्टर-3 के पास पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर आए 5 नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सचिन सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद लूट के इरादे से आए बदमाशों ने सड़क पर ही सचिन पर डंडों और लोहे के सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बुरी तरह से लहूलुहान करने के बाद आरोपी उनका बैग और मोबाइल लूटकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने जब घायल सचिन को देखा तो तुरंत परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सवाई मानसिंह  अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के संबंध में पीड़ित के भाई राहुल अरोड़ा ने गुरुवार को मालवीय नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी  कैमरों के फुटेज जुटाए हैं, जिनमें बदमाशों की पूरी करतूत नजर आ रही है। फुटेज के आधार पर हुलिए और बाइक नंबरों की पहचान कर पुलिस की टीमें संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here