June 30, 2025, 7:11 pm
spot_imgspot_img

छोटी काशी के विद्वान लंदन में फहराएंगे ज्योतिष-वास्तु ज्ञान की पताका

जयपुर। राजस्थान ज्योतिष परिषद एवं शोध संस्थान के महासचिव जगदगुरु रामानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति रहे डॉ. विनोद शास्त्री के नेतृत्व में छह विद्वानों का एक दल सोमवार लंदन रवाना हो गया। ज्योतिष एवं वैदिक विद्वानों का यह दल लंदन में होने जा रही कार्यशाला में शामिल होगा। ग्यारह दिवसीय कार्यशाला 10 से 20 जून तक चलेगी।

इसमें भारतीय वैदिक विद्वान ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के माध्यम से लोगों को अपने जीवन में सुख शांति एवं समृद्धि प्राप्त करने के उपाय बताएंगे।प्रो. विनोद शास्त्री ने बताया कि इंग्लैंड की इंटीरियर आर्किटेक्चर लैंडस्केप की विभिन्न संस्थाओं द्वारा भारतीय वैदिक ज्ञान परंपरा ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र पर विशेष सत्र एवं कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

इस कार्यशाला में पं. श्रीराम चतुर्वेदी, आचार्य महेंद्र मिश्रा, पं हेरंब स्वरूप शर्मा, लोकेश दाधीच एवं देवेंद्र कुमार शर्मा शामिल होंगे। विद्वानों का यह दल आगामी 21 जून को वापसी करेगा। विद्वानों के छह सदस्यीय दल के प्रमुख सदस्य ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि विदेशी लोगों में भारतीय धर्म, अध्यात्म, योग, संस्कृति में गहरी रुचि है। वे भारतीय जीवन पद्धति अपनाना चाहते हैं। भारतीय धर्म में गहरी आस्था रखते हैं। वे मन में उठ रही जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान चाहते हैं। उनकी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए ही यह यात्रा की जा रही है।

लंदन में गायत्री महायज्ञ भी किया जाएगा। पश्चिमी देशों में तनाव चरम पर: प्रो. विनोद शास्त्री ने बताया कि इस भौतिकवादी युग में पश्चिमी देशों के पेशेवरों में मानसिक तनाव चरम पर चल रहा है। इसलिए आजकल कई संस्थाएं एवं प्रतिष्ठा भारतीय वैदिक ज्ञान परंपरा एवं वास्तु शास्त्र के माध्यम से शांति के उपाय तथा अवसाद से दूर रहने के तरीके जानने में बहुत उत्सुकता दिखा रहे हैं।

खास बात यह है कि बीबीसी के चैनल द्वारा हाल ही में प्रो. विनोद शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एक वृत्त चित्र डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई है। इससे पहले भी बीबीसी द्वारा प्रो. शास्त्री के साधना पक्ष पर आधा घंटे का एपिसोड बनाकर रिलीज किया जा चुका है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles