मुरलीपुरा के नानू नगर में दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर में सुंदरकांड-भजन संध्या 21 को

0
347

जयपुर। मुरलीपुरा के नानू नगर स्थित श्री दक्षिणी मुखी हनुमान मंदिर में 21 जून को मंदिर परिसर में सुंदरकांड और भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु बाबा के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

शनिवार को सुबह हनुमान जी महाराज का पंचमृत से अभिषेक किया जाएगा। जिसके पश्चात चमेली के तेल में उन्हे चोला चढ़ाया जाएगा। जिसके पश्चात बालाजी महाराज को नवीन पोशाक धारण करा कर रंग-बिरंगे फूलों से उसका अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। जिसके बाद शाम को सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड के पाठ और भजन संध्या का आयोजन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here