सोडाला के पुराना तेजाजी मंदिर में 21 सितंबर को भरेगा भव्य मेला

0
41

जयपुर। सोडाला स्थित पुराना तेजाजी मंदिर में लोक देवता श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज का वार्षिक भव्य मेला उत्सव तेजा दशमी के अवसर पर 21 सितंबर को धूमधाम से आयोजित होगा। मेले को लेकर मंदिर प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन में जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

मंदिर के पुजारी मुलचंद शर्मा ने बताया कि 21 सितंबर को तेजा दशमी के अवसर पर सुबह 8 बजे से भव्य मेला उत्सव शुरू होगा। इस दौरान श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर धोक लगाएंगे। मेले को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।

22 सितंबर को निकलेगी जलझूलनी यात्रा

तेजा दशमी के अगले दिन 22 सितंबर को जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंदिर से भव्य जलझूलनी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा शाम 5.15 बजे शुरू होगी। मंदिर प्रबंधन की ओर से मेले और जलझूलनी यात्रा वाले धार्मिक आयोजनों को लेकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
धार्मिक आयोजनों को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिर प्रबंधन ने आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here