खोले के हनुमान मंदिर में रूप चतुर्दशी पर हुआ 51 किलो दूध से अभिषेक, सजी भव्य फूल बंगला झांकी

0
18

जयपुर। प्रसिद्ध श्री खोले के हनुमान मंदिर में शनिवार को रूप चतुर्दशी का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर हनुमान जी महाराज को गंगाजल से स्नान कराने के पश्चात 51 किलो दूध से विशेष अभिषेक किया गया।

अभिषेक के उपरांत हनुमान जी को सिन्दूर का चौला चढ़ाकर चांदी की आकर्षक पोशाक धारण कराई गई। मंदिर प्रांगण में फूलों की मनोहारी झांकी सजाई गई। रात्रि के समय नए अनाज—बाजरा, मूंग, चौला—तथा छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित कर भव्य महाआरती की गई।

श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि दीपावली के पावन पर्व पर पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, भव्य रोशनी और 5100 मिट्टी के दीपकों से सजाया जाएगा। दीपावली की शाम लक्ष्मी पूजन के बाद आतिशबाजी होगी। इसके साथ ही 10 नवंबर, मंगलवार को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर, बुधवार को भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here