श्री राधा सरस बिहारी जू का हुआ केसर-चंदन से उबटन, सजा विशेष श्रृंगार

0
8

जयपुर। सुभाष चौक, पानों का दरीबा स्थित श्री शुक सम्प्रदाय आचार्य पीठ ‘श्री सरस निकुंज’ में शनिवार को पंच दिवसीय दीपमालिका महोत्सव के तहत छोटी दिवाली (रूप चतुर्दशी) मनाई गई।

अलबेली माधुरी शरण जी महाराज के पावन सानिध्य में ठाकुर श्री राधा सरस बिहारी जू सरकार एवं आचार्य सद्गुरुदेव सरकार के विशेष सेवा-दर्शन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

श्री सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि रूप चतुर्दशी के उपलक्ष्य में ठाकुरजी को केसर-चंदन का उबटन लगाकर नयनाभिराम पुष्प एवं मणिमय श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही आचार्य चरण पादुका का विधिवत अर्चन हुआ।

महोत्सव के अगले क्रम में 8 नवंबर को दीपावली के अवसर पर ठाकुरजी का विशेष मणिमय एवं पुष्प श्रृंगार किया जाएगा, दीपमालिका पूजन होगा तथा रात्रि में भव्य चौसर झांकी सजाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here