जयपुर में 24 से 30 सितंबर तक होगा श्रीमद्भागवत महाकुंभ

0
27

जयपुर। छोटी काशी जयपुर की पावन धरा पर 24 से 30 सितंबर तक श्रीमद्भागवत महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय आयोजन सत्संग भवन श्री गोविन्द देव जी मंदिर में प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक होगा। आयोजन के मुख्य मार्गदर्शक आचार्य चन्द्र शेखर महाराज हैं।

इस महाकुंभ में श्रीमद्भागवत कथा के साथ भक्ति, सेवा, संस्कृति और सनातन परम्परा के विभिन्न आयाम देखने को मिलेंगे। आयोजन में देशभर से संत-महात्मा, धर्माचार्य, कथावाचक, विशिष्ट अतिथि, भजन एवं संगीत कलाकार, सिने जगत की हस्तियां, उद्योग जगत के प्रतिष्ठित लोग, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

भक्ति यात्रा जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष मनमोहन ने बताया कि महाकुंभ के शुभारंभ से एक दिन पहले 23 सितंबर को चारदीवारी क्षेत्र में विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 2 हजार 100 महिलाएं कलश धारण कर शामिल होंगी। कलश यात्रा के माध्यम से अधिक से अधिक शहरवासियों को महाकुंभ से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

आयोजक एवं सेवा सहयोगी भक्ति यात्रा जन कल्याण सेवा समिति और एकेपी एडवरटाइजिंग एंड प्रोडक्शंस की ओर से आयोजन के सुव्यवस्थित संचालन के लिए विभिन्न सेवा-दायित्व निर्धारित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं, सामाजिक संस्थाओं, धर्मप्रेमी नागरिकों और सेवा भाव रखने वाले लोगों को इन भूमिकाओं के माध्यम से आयोजन से जुड़कर ठाकुर जी की सेवा में सहभागी बनने का अवसर मिलेगा।

महिला मंडल प्रमुख श्यामलता शर्मा ,अमित पुरोहित,नरेंद्र गंगवाल,नितेश,प्रवीण रामावत,अंकुर अरोड़ा,पियुष अग्रवाल,हेमन्त,हरिदास ने बताया कि महाकुंभ को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए भक्ति, सेवा, संस्कृति और सनातन चेतना के विराट संगम के रूप में आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है। महाकुंभ में पुण्डरीक गोस्वामी जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here