एक दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर किया परिवार पर जानलेवा हमला

0
358

जयपुर। दौलतपुरा थाना इलाके में कार में सवार होकर आए दर्जन बदमाशों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालात नाजुक बताई जा रही है। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। मामला कोटडा गांव का है।

पुलिस के अनुसार रविवार को एक कार में सवार होकर आए एक दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों को लाठी-डंडो से हमला कर दिया। मामला जमीनी विवाद से जुडा बताया जा रहा है। हमले की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडित परिवार ने परिचित लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here