July 4, 2025, 3:37 pm
spot_imgspot_img

राष्ट्रीय लोक दल ने की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

जयपुर। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा गुरुवार को कर दी गई। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री त्रिलोक त्यागी ने कार्यकारिणी की सूची जारी की है। इस कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष, चौदह महासचिव और बीस सचिव नियुक्त किए गए हैं। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने बताया कि 11 जुलाई को जयपुर के बिड़ला सभागार में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए अभी 39 सदस्य संक्षिप्त कार्यकारिणी घोषित की गई है। राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है और 40 जिले हैं। ऐसे में जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का और विस्तार करने के साथ-साथ जिलाध्यक्षों और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी।

प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

अवाना ने बताया कि 11 जुलाई को जयपुर के बिड़ला सभागार में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री त्रिलोक त्यागी, प्रदेश प्रभारी मलूक नागर, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल जाटव, सांसद चंदन चौहान, राजकुमार सांगवान, राष्ट्रीय लोक दल के विधायक सुभाष गर्ग और पूर्व विधायक सगीर अहमद भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

अवाना ने बताया कि कि कार्यकर्ता सम्मेलन का प्रमुख एजेंडा निकाय और पंचायत चुनाव है। उन्होंने कहा कि हम 20 से 22 जिलों के दौरे कर चुके हैं। जहां पर पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिया है कि पार्टी को अपने सिंबल हैंडपंप पर ही चुनाव लड़ना चाहिए। अब यह चुनाव हम पार्टी अकेले लड़ेगी या भाजपा के गठबंधन के तहत लड़ेगी इसका फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में ही इसका फैसला होगा। पार्टी का चुनाव चिन्ह हैंडपंप राज्य चुनाव आयोग में आरक्षित करवाएंगे। इसके लिए जल्द ही पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयुक्त से मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles