July 17, 2025, 5:20 am
spot_imgspot_img

“सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान में निगम कर्मचारियों ने भागीदारी निभाते हुए स्वच्छता के प्रति दिया जिम्मेदारी का परिचय

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत शनिवार प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक पत्रिका गेट पर विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में नगर निगम ग्रेटर की टीमों ने टीम कर्तव्य के साथ मिलकर सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। अभियान के दौरान मालवीय नगर जोन उपायुक्त प्रियव्रत चारण ने भी स्वच्छता श्रमदान किया।

इस सफाई अभियान में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया और लगभग 50 किलो कचरा एकत्रित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्लास्टिक रैपर,प्लास्टिक बोतलें तथा अन्य सूखा कचरा शामिल था। एकत्रित कचरे को कचरा संग्रहण वाहन के माध्यम से नगर निगम के प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुंचाया गया, जहां उसका उचित निस्तारण किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ गौरव सैनी द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। प्लास्टिक कचरे का प्रयोग कम करें और “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles