इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म

0
443

जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में एक शातिर बदमाश ने युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नौकरी लगवाने का झांसा दिया और इंटरव्यू का झांसा देकर मिलने के लिए होटल में बुलाया। जहां पर शातिर बदमाश ने नशीली कोल्डड्रीक पिलाकर नशे की हालत में युवती से दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद युवती से आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी।

पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। एसीपी सांगानेर विनोद शर्मा ने बताया कि थाना इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय युवती की आरोपी से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनो में मोबाइल फोन पर बात होने लगी। आरोपी ने 14 जुलाई को अच्छी कंपनी में नौकरी लगाने का झांसा देकर इंटरव्यू के नाम से मुलाकात करने के लिए बुलाया और नशे की हालत में दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here