हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल के निर्देश पर सभी जोन उपायुक्त ने लगाई झाड़ू

0
280

जयपुर। नगर निगम जयपुर हैरिटेज के सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के तहत निगम के विभिन्न वार्डो में विशेष सफाई जागरूकता अभियान चलाया गया। इस संबंध में हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल के निर्देश पर आदर्श नगर जोन, किशनपोल जोन, सिविल लाइन जोन और हवामहल जोन उपायुक्त ने आमजन के साथ झाड़ू सड़क पर झाड़ू लगाई और जागरूकता का संदेश दिया।

अभियान के तहत आदर्श नगर जोन, वार्ड 90 स्थित जनता कॉलोनी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जोन उपायुक्त युगांतर शर्मा के नेतृत्व में आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के आस-पास के क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया गया। इस विशेष अभियान में वार्ड पार्षद सुनील दत्ता, जन सेवक महेन्द्र जुनेजा, वार्ड के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक नवल किशोर, स्वास्थ्य निरीक्षक संजय और अन्य सफाईकर्मियों ने झाड़ू लगाकर सड़क को साफ किया।

इस दौरान पार्षद सुनील दत्ता ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र की सफाई एवं अन्य समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में कार्यरत कचरा संग्रहण वाहनों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। वहीं, किशनपोल ज़ोन के वार्ड संख्या 55 में स्थित चांदपोल मोक्षधाम में सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत निगम जितेंद्र लखवानी के नेतृत्व में मुक्तिधाम परिसर की विशेष सफाई की गई। स्वस्थ वातावरण बनाए रखने एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाया गया। इस अवसर पर वार्ड के स्वास्थ्य निरीक्षक और समस्त सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके साथ ही सिविल लाइन जोन के वार्ड 34 में सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में गहन सफाई कार्य किया गया। साथ में वार्ड के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पप्पू गोयर मौजूद रहे।

अभियान के बारे में जानकारी देते हुए निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने बताया कि नगर निगम जयपुर हैरिटेज द्वारा चलाया जा रहा सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं रोगमुक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। निगम प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे स्वच्छता कार्यों में सहयोग करें और स्वच्छ जयपुर के निर्माण में सहभागी बने ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here