108 पार्थिव महामृत्युंजय रुद्राभिषेक शिवलिंग पूजा

0
122

जयपुर। मानसरोवर के अग्रसेन समुदायिक भवन सेक्टर 50 शिप्रा पथ 108 पार्थिव श्री महामृत्युंजय रुद्राभिषेक का आयोजन पुरुषोत्तम श्रावण मास के शुभ अवसर पर अपरा काशी भारत ज्योतिष संस्थान के तत्वाधान में विद्वान आचार्यों द्वारा किया गया। मुख्य आचार्य गणेश दास महाराज शास्त्री अयोध्या धाम के सानिध्य मे पार्थिव पूजन हुआ। पीठाधीश्वर संकट मोचन धाम के आचार्य दिनेश कुमार शास्त्री ने बताया कि मिट्टी से निर्मित 108 पार्थिव शिवलिंग का 108 यजमानो ने भगवान की पूजा अर्चना की।

सर्वप्रथम गणेश जी महाराज का आह्वान कर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। घी दूध दही शहद और पंचामृत से अभिषेक किया । नाना प्रकार के फलों के रसों से पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया । इस अवसर पर 108 विद्वान पंडितों के द्वारा मंडल पूजन कर भगवान की महाआरती की। यज्ञ मंडप में परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने देश में सुख समृद्धि की कामना की। भगवान के महाभोग के प्रसाद का भोग लगाकर भक्तों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here