रंग ला रहा है राजस्थान पुलिस का “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” अभियान

0
263

जयपुर। राजस्थान पुलिस के तत्वावधान में महिला सुरक्षा और जागरूकता को नई दिशा देने के लिए चलाए जा रहे “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” अभियान के तहत रविवार को राजधानी में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता मीणा के नेतृत्व में कालिका महिला पेट्रोलिंग टीम ने जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और सेल्फ डिफेंस का लाइव डेमो प्रस्तुत किया। साथ ही, उन्हें राजकॉप सिटीजन ऐप और महिला हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के बाद पुलिस टीम ने वॉक एंड टॉक के जरिए विधानी चौराहा, पीजी हॉस्टल, राजस्थान यूनिवर्सिटी हॉस्टल और अल्बर्ट हॉल पर महिलाओं, बच्चियों और आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा और आत्मविश्वास का संदेश दिया।

अभियान की खास झलक अल्बर्ट हॉल पर देखने को मिली, जहां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” विषय पर शानदार नाट्य प्रस्तुति दी गई। इस नाटक को उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा और महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

सिर्फ पुलिस नहीं, समाज की भी जिम्मेदारी;

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता मीणा ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। हमारा उद्देश्य है कि बेटियाँ आत्मनिर्भर बनें, डर की बजाय आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। हर नागरिक जागरूक होगा तो ही सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकेगा। पार्कों एवं बस्तियों में कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं सुरक्षा की जनचेतना एवं संवाद किया।

जयपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित एवं प्रभावी करने के लिए शुरू किये गए विशेष साप्ताहिक अभियान “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” के तहत महिला पुलिस अधिकारी लगातार हो रही बारिश के मौसम में भी शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर महिलाओं को उनके कानूनों की जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया।

जयपुर पुलिस पिछले पांचवें दिनों में शहर की पच्चीस स्कूल एवं कॉलेज में जाकर हजारो बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं कानूनों बारे में बता कर जागरूक किया। सैकड़ों बालिकाओं को सुरक्षा वॉरियर के रूप में भी चयन किया साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा कानूनों के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलायी। कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को सेफ्टी वॉरियर बैज का वितरण किया एवं राजकोप व नीड हेल्प एप की भी जानकारी व डाउनलोड करवाया। पुलिस ने बालिकाओं से आह्वान किया हर बालिका को सेल्फ डिफेंस आना चाहिए।

अभियान के पांचवें दिन ‘‘सशक्त नारी ज़िम्मेदारी हमारी’’ विशेष अभियान के तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में महिला पुलिस अधिकारी एवं महिला पुलिस कार्मिक जाकर हजारों बालिकाओं एवं महिलाओं को एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सैकड़ों अध्यापिकाओं, बालिकाओं व बच्चों को महिला सुरक्षा, कानूनों एवं अधिकारों की जानकारी देते हुए जागरूक से किया एवं सेल्प डिपेन्स का लाइव डेमो दिखाकर जागरूक किया। जिसमें बालिकाओं एवं महिलाओं ने भारी संख्या में बढ-चढकर भाग लिया एवं उत्साह देखने को मिला।

“सशक्त नारी जिम्मेदारी हमारी” अभियान के तहत पुलिस थाना इलाकों के पार्क, बस्ती में कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं से संवाद कर राजकॉप सिटीजन एप डाउनलोड करवा कर उपयोग करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं साइबर क्राइम,सिक्योरिटी सोशल मीडिया का उपयोग करने के दौरान रखी जाने वाली सावधानी के बारे में अवगत कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here