अभियान ‘ऑपरेशन गरिमा के तहत आमजन, महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक

0
102

जयपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, छींटाकशी इत्यादि घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर की ओर से तीस सितम्बर तक चलाये जा रहे जन जागरूकता अभियान ‘ऑपरेशन गरिमा चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान जयपुर शहर में आमजन, महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर योगेश दाधीच के निर्देशन में अभियान के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा करते हुए तत्पर दिखाई दे रही है। विभिन्न सार्वजनिक स्थानों यथा शैक्षणिक संस्थान, गर्ल्स हॉस्टल, पीजी, मॉल्स, पार्क व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्यूटी करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, छींटाकशी कर अश्लील हरकत करने व कॉलेज एवं स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं का पीछा कर परेशान करने तथा छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों और मनचलों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एवं निर्भया हेल्पलाइन नंबरों पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुए अभियान के दौरान कुल दो मनचलों / असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही कर विभिन्न थानों में गिरफ्तार करवाया।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर योगेश दाधीच के निर्देशन में अभियान के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट विभिन्न स्कूल, कॉलेज, कॉलोनी, मोहल्ला इत्यादि में जाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर एवं बस स्टैण्ड, परिवहन संसाधन लो फ्लोर बस सिटी बस, मिनी बस, अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट संसाधनों में यात्रा करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति व कानूनों के बारे में जानकारी देकर 22,055 महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।

इसके साथ ही प्रोग्राम का सुपरविजन कर रही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, रानू शर्मा के नेतृत्व में अभियान ‘ऑपरेशन गरिमा के तहत निर्भया स्क्वॉड की मास्टर ट्रेनर द्वारा विभिन्न स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालय में जाकर 10 हजार 133 छात्र—छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण व हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई व 840 महिलाओं और बालिकाओं को राजकोप सिटीजन एप के बारे में जानकारी देकर डाउनलोड करवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here