30वां नवान्ह पारायण महोत्सव में गूंजी बालकांड की चौपाइयां

0
45

जयपुर। नवरात्रि के अवसर पर श्री राधे रानी प्रभात फेरी मंडल के तत्वावधान में 30वां नवाह्न पारायण महोत्सव के तहत नेहरू नगर स्थित आयोजन स्थल पर श्री बालकांड की 119 चौपाइयों के पाठ हुए। इस दौरान कार्यक्रम स्थल बिधि हरि हर कबि कोबिद बानी, कहत साधु महिमा सकुचानी….सो मो सन कहि जात न कैसे…जैसी बालकांड की मधुर स्वर लहरियों से गुंजायमान होता रहा।

आयोजन से जुड़े राम चरण पीतलिया ने बताया कि इस मौके पर व्यासपीठ से रामस्वरूप नाटाणी ने श्रीरामचरित मानस की बालकांड की 119 चौपाइयों का पाठ किए। यह पाठ 251 आसनों पर हुए। इस दौरान कार्यक्रम स्थल साक बनिक मनि गुन गन …देखन मिस मृग बिहग तरु फिरइ बहोरि बहोरि.. निरखि निरखि रघुबीर छबि बाढ़इ प्रीति न थोरि…जथा सुअंजन अंजि दृग साधक सिद्ध सुजान… कौतुक देखत सैल बन भूतल भूरि निधान… सुनि समुझहिं जन मुदित मन मज्जहिं अति अनुराग…जैसी गूंज रही चौपाइयों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। यहां पर श्री रामचरितमानस के पाठ 30 सितम्बर तक रोजाना साम 6 बजे से होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here