श्री नहर के गणेश जी महाराज का मंगल पुष्य पर होगा दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक

0
142

जयपुर। ब्रह्मपुरी माउंट रोड पर स्थित अति प्राचीन दाहिनीं सूँड दक्षिण मुखी श्री नहर के गणेश जी महाराज के मंदिर में प्रथम पूज्य गणपति जी महाराज का मंदिर परिवार द्वारा दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक किया जाएगा।

मंदिर युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि दीपावली से पूर्व में मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से प्रातः शुभ मुहूर्त में मंदिर महंत पं. जय शर्मा के सान्निध्य में प्रभु गजानंद जी का मंदिर परिवार द्वारा दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक किया जाएगा।

सायं कालीन महाआरती 251 दीपों से की जाएगी एवं मंदिर में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि दायक तथा विघ्न निवारक रक्षा सूत्र वितरित किए जाएँगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here