ऑक्टेव 2026 में दिखी पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक रंगत

0
43

जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘ऑक्टेव 2026’ में पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत जीवंत हो उठी। पारंपरिक कला, लोक संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खान-पान की विविधता ने दर्शकों को पूर्वोत्तर की रंगीन संस्कृति से रूबरू कराया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत कर पूर्वोत्तर से आए कलाकारों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

वेस्ट जोन कल्चरल सेंटर, उदयपुर की ओर से पिछले एक दशक में तीसरी बार आयोजित ‘ऑक्टेव’ में पूर्वोत्तर भारत की विभिन्न कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूर्वोत्तर की लोक संस्कृति, संगीत और परंपराओं की विविधता को दर्शाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया और कार्यक्रम स्थल पूर्वोत्तर की लोक रंगत से सराबोर नजर आया।

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मिलती है मजबूती

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि देश की अलग-अलग सांस्कृतिक परंपराओं को एक मंच पर लाने वाले ऐसे आयोजन आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘ऑक्टेव’ जैसे कार्यक्रम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को आगे बढ़ाने के साथ देश की सांस्कृतिक एकता और विविधता को समझने का अवसर देते हैं।

कार्यक्रम में वेस्ट जोन कल्चरल सेंटर के निदेशक डॉ. अश्विन दलवी, राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक निहाल चंद गोयल सहित पूर्वोत्तर भारत से आए कलाकार और प्रतिभागी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here