जयपुर। एमआइ रोड स्थित श्री अमरापुर स्थान के तत्वावधान में 20 दिसंबर को दशहरा मैदान में 15वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
प्रवक्ता बी.डी. टेकवानी ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन प्रेम प्रकाश मंडल के अध्यक्ष सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज ने किया। इस अवसर पर स्वामी मनोहर लाल, स्वामी मोनू राम सहित समाज के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
टेकवानी के अनुसार 20 दिसंबर को होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए आयोजन समिति ने विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। समिति की ओर से विवाह समारोह से जुड़ी व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है।



















