जयपुर में अतिक्रमण पर नगर निगम का प्रहार, 100 स्थानों से अतिक्रमण हटे

0
125

जयपुर। नगर निगम जयपुर के आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर सतर्कता शाखा ने सोमवार को नगर निगम जयपुर क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक एवं सख्त अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत निगम की सतर्कता शाखा प्रथम उपायुक्त सतर्कता द्वितीय पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी चौपड़, जोहरी बाजार, सांगानेरी गेट, त्रिपोलिया बाजार, रामगंज चौपड़, चांदपोल बाजार, गलता गेट, किशनपोल बाजार, आदर्श नगर, जवाहर नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, मामाजी की हवेली क्षेत्र, फ्रंटियर कॉलोनी, हनुमानजी मंदिर (पुराना घाट), आगरा रोड, दिल्ली बाईपास रोड, सहित शहर के प्रमुख बाजारों एवं मार्गों से कुल 70 स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटा दिए, वहीं, दूसरी ओर उपायुक्त सतर्कता प्रथम अजय शर्मा के नेतृत्व में सांगानेर गौशाला, कुम्भा मार्ग, डी मार्ट चौराहा, जगतपुरा, मानसरोवर, स्वर्ण पथ सहित 30 से अधिक स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण को हटा दिया।

कार्रवाई के दौरान कुल 15 ट्रक अतिक्रमण सामग्री जब्त की गई। साथ ही अतिक्रमण हटाने एवं परिवहन शुल्क के रूप में 67,480 की राशि वसूल कर नियमानुसार रसीद जारी की गईं।

नगर निगम जयपुर आयुक्त डॉ गौरव सैनी ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त, सुरक्षित एवं सुगम यातायात वाला बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। आमजन से अपील है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और नगर निगम का सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here