मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर कैंसर मरीजों को फल वितरण सेवा कार्यक्रम

0
105

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर सवाई मानसिंह चिकित्सालय के धनवंतरी आउटडोर स्थित ऑन्कोलॉजी विभाग में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा कैंसर मरीजों को फल वितरण कर सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सेवा और मानवता के भाव के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ धनवंतरी ब्लॉक, ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेंटर से किया गया। इस अवसर पर एस.एम.एस. मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक दीपक माहेश्वरी और एस.एम.एस. चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक मृणाल जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक गिरधर गोपाल गोयल, नर्सिंग अधीक्षक बनै सिंह मीणा, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह चौधरी, ऑन्कोलॉजी विभाग के इंचार्ज हेमराज गुप्ता और राजेश शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य दीपक माहेश्वरी ने कैंसर पीड़ित मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों और नर्सिंग अधिकारियों को सेवा संकल्प दिलाया। एसोसिएशन अध्यक्ष बलदेव सिंह चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को मानव सेवा के संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। ऑन्कोलॉजी विभाग के इंचार्ज हेमराज गुप्ता ने भी कैंसर मरीजों को एक ही छत के नीचे बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। इसके बाद कैंसर मरीजों सहित विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।

ट्रॉमा सेंटर में नोडल अधिकारी बी.एल. यादव, उप अधीक्षक जगदीश मोदी और कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक बी.एम. शर्मा के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरित किए गए। वहीं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक प्राचीश और नर्सिंग अधीक्षक आर.पी. मीणा द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मरीजों को फल वितरण किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ऑन्कोलॉजी ओपीडी प्रभारी हेमराज गुप्ता सहित स्टाफ मोनी वर्गीश, सुशीला मल्होत्रा, सुगंध मल्होत्रा, नवदीप सिंह नरूका, सुरेन्द्र बांकावत, खेमचंद भंडारी, नरेशचंद शर्मा, दिनेश खंडेलवाल, विजेन्द्र गुप्ता, महावीर प्रसाद, प्रकाशचंद सेन, राकेश फौजदार, शहनाज बानो, विजयलक्ष्मी, श्रवणलाल मीणा, हेमलता, सतेन्द्र चौधरी, बहादुर फौजदार और लोकेन्द्र का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा और संयोजक रोशन लाल यादव की भी सक्रिय भूमिका रही। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने भविष्य में भी इसी तरह के सेवा और सहयोगात्मक कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here