चिंताहरण काले हनुमानजी में पौष बडा महोत्सव में मुख्यमंत्री ने लिया हनुमान जी का आशीर्वाद

0
138

जयपुर। प्रजापति विहार, न्यू सांगानेर रोड, पटेल मार्ग मानसरोवर, स्थित मंदिर श्री चिंताहरण काले हनुमानजी में महामंडलेश्वर मनोहर दास महाराज के सानिध्य में रविवार को पौष बडा महोत्सव का आयोजन किया गया । इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल लाल शर्मा ने हनुमान जी के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की और महाराज से आशीर्वाद लिया।

मंदिर प्रवक्ता अरुण शर्मा ने बताया कि बालाजी का ब्रह्ममुहूर्त में पंचामृत, गंगाजल, चमेली के तेल से अभिषेक कर चोला धारण करवाया । साथ ही सभी प्रकार की नवीन सब्जियों का भव्य श्रृंगार किया किया । बजरंग सत्संग मंडल द्वारा सीताराम नाम कीर्तन का आयोजन हुआ । संत महंतों के सानिध्य में बैंड बाजे ढोल लवाजमे के साथ 108 थालो से भव्य हनुमान जी की आरती हुई।

आरती के पश्चात भगवान को हलवे बड़े गरमागरम चौला व मूंग की दाल तथा विभिन्न मसालों से बने दाल के बड़े, आटे व गुड़ से बने पुए, सूजी का हल्वा, पुड़ी, सब्जी, हरे धनिया की चटनी पौष बड़ा झाँकी सजायी गई । झांकी के पश्चात मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया । हजारों की संख्या में भक्तों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की । महोत्सव में संतो व महंतो का आगमन हुआ संत महंतों का माला दुपट्टा प्रसाद श्री फल देकर सम्मानित किया । इस मौके पर पूरे मंदिर प्रांगण को विशेष लाइटिंग से सजाया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here