नववर्ष पर खोले के हनुमानजी में भक्तों को मिलेगा लड्डू प्रसाद

0
211

जयपुर। खोले के हनुमान मंदिर में अंग्रेजी नववर्ष पर एक जनवरी को सुबह 6 बजे हनुमान जी महाराज का पंचामृत अभिषेक कर सिंदूरी का चोला चढ़ाया जाएगा। नई गर्म पोशाक और उसके ऊपर चांदी की पोशाक धारण कराई जाएगी। भक्तों की ओर से चांदी का घोटा भेंट किया जाएगा। नववर्ष पर दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए मंदिर में प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक दर्शनार्थी को एक लड्डू नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। दर्शन सुबह 6 से रात्रि 11 बजे तक होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here