कुख्यात गैंगस्टर ने खनन कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

0
144

जयपुर। अशोक नगर थाना इलाके में कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदार की गैंग के गुर्गो ने एक खनन कारोबारी को वाट्सऐप पर कॉल कर 5 करोड़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने वाट्सऐप पर आए नंबरों के आधार पर जांच शुरु कर दी है।

एएसआई राजकुमार ने बताया कि पीड़ित सी- स्कीम निवासी खनन कारोबारी है और उसके मोबाइल पर 30 दिसम्बर को इंटरनेशल मोबाइल नंबरों से कई बार कॉल आई। बार -बार फोन आने पर पीड़ित ने कॉल रिसीव की तो अंजान युवक ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और राहुल रिणाऊ का बदमाश बताया और गाली-गलौच करते हुए 5 करोड़ की रंगदारी मांगी।

जिसके बाद बदमाश ने 31 दिसम्बर को फिर से अलग मोबाइल नंबर से कॉल किया और वॉयस नोट भी भेजे। पांच करोड़ नहीं देने पर बदमाश ने परिवार सदस्यों को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अनजान इंटरनेशन नंबरों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here