जयपुर। सवाई गेटोर सिद्धार्थ नगर रेलवे हेड ऑफिस के पीछे श्री शनि साईं धाम मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव मनाया गया। मंदिर पुजारी दीपक शर्मा, प्रकाश शर्मा के सानिध्य में भगवान शनि महाराज का 251 किलो तेल से तैलाभिषेक किया। अभिषेक के पश्चात भगवान का फूलों से भव्य श्रृंगार नूतन पोशाक धारण करवाई।
भगवान को हलवे बड़े गर्म तासीर वाले व्यंजनों का भोग लगाया। बैंड वादन के साथ भगवान की 1008 दीपकों से श्रद्धालुओं ने महाआरती की। पुजारी कमलेश शर्मा ने बताया कि स्थानीय कलाकारों ने भजनों के माध्यम से शनि महाराज कागुणगान किया। हजारों की संख्या में भक्तों ने भगवान की झांकी के दर्शन कर पंगत प्रसादी ग्रहण की। श्रद्धालु प्रातः काल से शनि भगवान का तैलाभिषेक, काली दाल, काला छाता काली सामग्री का दान करने का क्रम देर रात तक जारी रहा। इस मौके पर मंदिर परिसर को विशेष फूलों और लाईटों से सजाया गया।




















