श्री गीता गायत्री श्याम मंदिर में गूंजे जयकारे

0
66

जयपुर। गलता गेट स्थित श्री गीता गायत्री श्याम मंदिर में कलियुग के आराध्य प्रभु श्री श्याम का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। यह संपूर्ण धार्मिक आयोजन पं. राजकुमार चतुर्वेदी के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ।

मंदिर प्रवक्ता नीतीश चैतन्य चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत प्रातःकाल प्रभु श्री श्याम, श्री गीता गायत्री जी सहित मंदिर के समस्त विग्रहों के पंचामृत और दिव्य तीर्थ जल से किए गए अभिषेक के साथ हुई। इसके पश्चात सभी विग्रहों को नई पोशाक धारण कराकर उनका नयनाभिराम श्रृंगार किया गया।

उत्सव के क्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक हवन संपन्न हुआ और महाआरती उतारकर सर्वकल्याण की कामना की गई। वहीं, संध्याकाल में आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने सुमधुर भजनों से बाबा श्याम का गुणगान किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से गूंज उठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here