पांचवीं सॉफ्ट हॉकी नेशनल चैंपियनशिप समारोह में मिस डेजर्ट राजस्थान की मॉडल्स ने बिखेरा राजस्थानी रंग

0
63

जयपुर। पांचवीं सॉफ्ट हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025–26 का भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता ने खेल प्रतिभाओं के साथ-साथ राजस्थान की समृद्ध संस्कृति को भी मंच प्रदान किया।

इस समारोह के मुख्य अतिथि राज्य वित्त आयोग राजस्थान अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लीगल कमेटी इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की चेयरपर्सन सुनैना प्रकाश ने की।

इस अवसर पर राजस्थान के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट मिस डेजर्ट राजस्थान की भव्य उपस्थिति ने समारोह को और खास बना दिया। पेजेंट के आयोजक नरेंद्र कुमार गंगवाल एवं अरुण कुमार सिंह,जूरी मेंबर अमित कुमार खण्डेलवाल के साथ मौजूद रहे। वहीं मिस डेजर्ट राजस्थान की मॉडल्स मनीषा शर्मा,तमन्ना सैनी, दिलबर मीणा,अंतिमा कंवर और रितु राठौर ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में शिरकत कर कला, संस्कृति और विरासत की शानदार झलक प्रस्तुत की। जिसे उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा।

मिस डेजर्ट राजस्थान की संयोजक टीम दीपक अग्रवाल, पलक बंसल, वैदेही भार्गव और कशिश लाखन ने जानकारी दी कि पेजेंट का पहला ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। जबकि दूसरा ऑडिशन 22 फरवरी को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद कोटा,उदयपुर और जोधपुर में भी ऑडिशन आयोजित होंगे, जबकि प्रतियोगिता का भव्य फिनाले मार्च माह में आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here