बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

0
22

जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए  एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर ली। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने दोस्तों के साथ मिलकर नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।


थानाधिकारी सुभाष चंद यादव ने बताया कि 1 सितंबर को पीड़ित रिजवान निवासी हाथरस उत्तरप्रदेश और हाल निवासी तेजाजी का बाड़ा मालपुरा गेट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह हटवाड़े में फल-फ्रूट का ठेला लगाता है। इसी दौरान अज्ञात बदमाश उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई गई। जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज से मिले हुलिए के आधार पर पुलिस ने मोहसीन (35) निवासी सोप जिला टोंक, हाल मुहाना को  गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई।


पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ टोंक जिले के सोप थाने में पूर्व में चोरी, नकबजनी और डकैती के प्रयास जैसे दो गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में वाहन चोरी की अन्य वारदातों के खुलने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here