इंडिया स्टोनमार्ट: सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने गोविंद देव जी मंदिर में किए दर्शन

0
62
India StoneMart: Organizers visited Govind Dev Ji temple to pray for the success of the event.
India StoneMart: Organizers visited Govind Dev Ji temple to pray for the success of the event.

जयपुर। राजधानी जयपुर में इंडिया स्टोन मार्ट 2026 में 5 में 8 फरवरी होने जा रहा है। इस सफल आयोजन की मंगल कामना के साथ सोमवार को आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने शहर के आराध्य देव श्री गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी आयोजकों ने भगवान से प्रदर्शनी के सफल,सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक आयोजन की प्रार्थना की।

गोविंद देव जी के चरणों में शीश नवाकर आयोजकों ने यह संकल्प व्यक्त किया कि इंडिया स्टोनमार्ट 2026 न केवल प्राकृतिक पत्थर उद्योग को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक, औद्योगिक और व्यापारिक पहचान को भी और अधिक सशक्त करेगा। आयोजकों का मानना है कि ईश्वर की कृपा और सभी सहयोगियों के समन्वित प्रयास से यह आयोजन उद्योग जगत के लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

इस अवसर पर इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के कन्वीनर नटवर अजमेरा,राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री नरेश पारीक,सीडीओएस के वाइस चेयरमैन दीपक अजमेरा, राष्ट्रीय सचिव अंजू सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया,प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा, जयपुर हेरिटेज की अध्यक्ष रूपाली सक्सेना, अतिरिक्त महाप्रबंधक विवेक जैन एवं प्रकाश चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि इंडिया स्टोन मार्ट 2026 को अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन बनाने के लिए तैयारियां पूरे जोश और प्रतिबद्धता के साथ की जा रही हैं।

प्रदर्शनी के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले उद्योग विशेषज्ञों, खरीदारों और निवेशकों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे स्टोन इंडस्ट्री को नई संभावनाएं और अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने आपसी समन्वय, टीमवर्क और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आयोजन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया तथा सभी सहयोगी संस्थाओं, सहभागियों और स्टोन उद्योग से जुड़े लोगों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here