मॉरीशस में डॉ. महेंद्र मिश्रा को ‘सनातन धर्म सम्राट 2026’ सम्मान

0
39

जयपुर। मॉरीशस में सनातन धर्म, वेद-वेदांग और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए जयपुर के ज्योतिषाचार्य डॉ. महेंद्र मिश्रा को ‘सनातन धर्म सम्राट 2026’ सम्मान से नवाजा गया। गुडलैंड्स की विश्वनाथ जनता मंदिर सोसाइटी की ओर से आयोजित समारोह में उन्हें सम्मान पत्र, शाल, श्रीफल, स्मृति चिह्न और सम्मान राशि प्रदान की गई।

डॉ. मिश्रा के नेतृत्व में जयपुर से पहुंचे पांच सदस्यीय विद्वानों के दल द्वारा श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर में शिव कथा-प्रवचन और रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 16 अगस्त को रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। संस्था के अनुसार डॉ. मिश्रा वर्ष 2008 से सनातन धर्म, ज्योतिष, वास्तु, पौरोहित्य एवं धर्मशास्त्र के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले उन्हें वर्ष 2016 में भी संस्था ने सम्मानित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here