जयपुर। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2025-26 में जोधपुर पुलिस की उपनिरीक्षक प्राची गुर्जर ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर राजस्थान पुलिस का नाम रोशन किया है।
कमिश्नर ने दी बधाई: जोधपुर आगमन पर पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने प्राची गुर्जर को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कमिश्नर ने कहा कि यह उपलब्धि संपूर्ण राजस्थान पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है, जो अन्य जवानों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सुनील के. पंवार ने बताया कि प्राची गुर्जर ने राजस्थान पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर समस्त वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




















