4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी एसीबी के हत्थे चढ़ा

0
34

जोधपुर/जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जोधपुर जिले में कार्रवाई करते हुए बिलाड़ा तहसील के पटवार हल्का खारिया मीठापुर में कार्यरत पटवारी रोहित कुमार को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी पुलिस महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि जोधपुर ग्रामीण इकाई को शिकायत मिली थी कि आरोपी पटवारी रोहित कुमार परिवादी की जमीन के खाते में उसकी दादी के नाम संशोधन करने के एवज में 5 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। रिश्वत नहीं देने पर कार्य में टालमटोल कर परेशान किया जा रहा था।

शिकायत का सत्यापन कराया गया । जिसमें आरोपी द्वारा 5 हजार रुपए की मांग की पुष्टि हुई। परिवादी द्वारा राशि कम करने का आग्रह करने पर आरोपी 4 हजार रुपए लेने पर राजी हो गया।

इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। टीम ने पटवारी रोहित कुमार को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here