
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजस्थान बजट 2026-27 को विकसित और आत्मनिर्भर राजस्थान की दिशा में सशक्त कदम बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट आमजन, किसान, युवा, महिला और उद्योग जगत की अपेक्षाओं पर खरा उतरता है।
राठौड़ ने कहा कि बजट में आधारभूत ढांचे, ग्रामीण विकास, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। 42 हजार किलोमीटर सड़कों के निर्माण, जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक कॉरिडोर के लिए 600 करोड़ रुपए, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 10 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त ऋण सहायता, ग्रामीण महिला बीपीओ, पारदर्शी भर्ती परीक्षाओं के लिए राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना और 50 हजार सोलर पंप लगाने जैसी घोषणाएं स्वागतयोग्य हैं।
उन्होंने कहा कि बजट में वित्तीय अनुशासन के साथ विकास और जनकल्याण का संतुलन रखा गया है, जो प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।



















