जैन धर्म के 12 वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का जन्म व तप कल्याणक आज

0
39
Today is the birth and penance anniversary of Lord Vasupujya, the 12th Tirthankara of Jainism.
Today is the birth and penance anniversary of Lord Vasupujya, the 12th Tirthankara of Jainism.

जयपुर। जैन धर्म के 12 वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव सोमवार, 16 फरवरी को जैन धर्मावलंबियों द्वारा भक्ति भाव से मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन होगें।

अभादिजैन परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि इस मौके पर सोमवार प्रातः वासूपूज्य भगवान के अभिषेक के बाद विश्व में सुख शांति और समृद्धि के लिए शांतिधारा की जाएगी। तत्पश्चात अष्ट द्रव्य से पूजा अर्चना की जाएगी। पूजा के दौरान जन्म व तप कल्याणक श्लोक का उच्चारण करते हुए अर्घ्य चढाये जायेगे ।महाआरती के बाद समापन होगा।

श्री जैन के मुताबिक श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र जग्गा की बावड़ी में मूलनायक भगवान वासुपूज्य का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा।आगरा रोड पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी,मोती सिंह भोमिया का रास्ता स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर चौबीस महाराज,तारों की कूट पर सूर्य नगर स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर,सांगानेर के दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर संघीजी, दिगम्बर जैन मंदिर मांग्यावास सहित कई मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन होंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here