श्री श्याम प्राचीन मंदिर में मनाया नन्द उत्सव: सजा बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार

0
45
Nand Utsav celebrated at the ancient Shri Shyam Temple.
Nand Utsav celebrated at the ancient Shri Shyam Temple.

जयपुर। कावटियों का खुर्रा, रामगंज बाजार स्थित श्री श्याम प्राचीन मंदिर में जया एकादशी के अवसर पर श्री कृष्ण-श्याम सखा ग्रुप की ओर से नन्द उत्सव मनाया गया। मंदिर महंत पं. लोकेश मिश्र के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में बाबा श्याम का मनमोहक शृंगार कर भव्य दरबार सजाया गया।

ग्रुप अध्यक्ष शालू मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर भजनामृत सत्संग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संयोजक योगेश चालीसा ने बताया कि नन्द उत्सव के दौरान बाबा श्याम को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। मंदिर परिसर को गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया तथा टॉफी, बिस्किट और खिलौनों की उछाल की गई।

भजन संध्या में ‘खुल गए सब ताले वहां क्या बात हो गई, जब जन्मे कन्हैया दिन में रात हो गई…’, ‘नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…’ और ‘लल्ला की सुनके मैं आई यशोदा मैया, दे दे बधाई…’ जैसे बधाई गीतों से भगवान का गुणगान किया गया।
भजन संध्या के दौरान लड्डू गोपाल को टोकरी में विराजमान कर भक्तों ने अपने सिर पर टोकरी रखकर उन्हें लाड़ लड़ाया और मनुहार की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here