जयपुर। श्याम पार्क सेक्टर-113 अग्रवाल फॉर्म मानसरोवर में म्हारे घरा पधारो श्याम संस्था की ओर से बाबा श्याम के विशाल भजन संध्या और नंदोत्सव का आयोजन किया गया। आचार्य महामंडलेश्वर मनोहर दास महाराज के सानिध्य मे नंदोत्सव मनाया। संस्था के अध्यक्ष रतन कट्टा ने बताया कि इस मौके पर बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया भजन संध्या में गोपाल सेन, आयुष कंसल, शुभम शर्मा सागर शर्मा, निशा शर्मा साथी कलाकारों ने बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर झूमते नजर आए। नंदोत्सव के दौरान भक्तों ने जमकर उत्सव मनाया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर कपड़े और खिलौनों की उछाल भी की गई, जिसे पाने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला भजनो के दौरान श्याम नाम के जयकारों से पंडाल गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों में झूमते नजर आए और सत्संग स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा।



















