ब्रजविला में दस दिवसीय भक्तमाल कथा का विश्राम, युवाओं ने उत्साह से सुनी कथा

0
40
Conclusion of the ten-day Bhaktmal Katha at Brajvila
Conclusion of the ten-day Bhaktmal Katha at Brajvila

जयपुर। आचार्य महाप्रभु स्वामी श्याम चरण दास महाराज की 324वीं जयंती के उपलक्ष्य में सी-स्कीम, सरदार पटेल मार्ग स्थित ‘ब्रजविला’ में आयोजित दस दिवसीय भक्तमाल कथा का सोमवार को समापन हुआ। श्री शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सानिध्य में प्रसिद्ध भक्तमाली पंडित इन्द्रेश उपाध्याय ने कथा के माध्यम से संत परंपरा, भक्ति, समर्पण और सनातन मूल्यों का दिव्य संदेश दिया।

भक्तमाल कथा में संत-महंतों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कथा में युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने बड़े चाव से प्रभु भक्ति की गाथाएं सुनीं। सोमवार को कई युवाओं ने इन्द्रेश जी महाराज को ठाकुरजी की प्रतिमाएं, चित्र एवं कलाकृतियां भेंट कीं।

महाराज श्री ने युवाओं को भगवन्नाम जप की प्रेरणा देते हुए कहा कि भक्तों ने विकट परिस्थितियों में भी भक्ति का मार्ग नहीं छोड़ा, इसलिए आज के युवाओं को समस्याओं से घबराने के बजाय ईश्वर पर विश्वास रखना चाहिए।

कथा विश्राम से पूर्व गलता जी में भव्य नंदोत्सव मनाया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्री सरस निकुंज के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि संत परंपरा और सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने का कथा का उद्देश्य पूरी तरह सफल रहा। कार्यक्रम के अंत में रामगोपाल सराफ ने सभी संतों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here