भौमवती अमावस्या पर श्री श्याम गौसेवा परिवार समिति ने गायों की सेवा में किया हरा चारा दान

0
33
On Bhaumvati Amavasya, Shri Shyam Gauseva Parivar Samiti donated green fodder for the service of cows.
On Bhaumvati Amavasya, Shri Shyam Gauseva Parivar Samiti donated green fodder for the service of cows.

जयपुर। हर माह की भांति इस बार भी भौमवती अमावस्या पर श्री श्याम गौसेवा परिवार समिति के तत्वावधान में अभयुपरा ,मुहाना रिंग रोड स्थित तेजल गौशाला में हरे वे सुखे चारे की गाड़ी का वितरण किया गया। इसी के साथ गुड़,खल आदि भी गायों को खिलाया गया। इस अवसर पर समिति के तीन सदस्यों का दुप्पटा, व मूवमेंटों देकर सम्मान किया गया।

समिति के पदअधिकारियों गौशाला संचालक व सदस्यों का दुप्पटा पहना कर सुनील शर्मा,केदार जागिड़ व नारायण जागिड़ का किशोरी लाल बैरवा, अरुण शर्मा ,हनुमान सहाय ,भंवर लाल ने स्वागत किया।

समिति के अध्यक्ष नरेंद्र टेलर ने बताया की इस अवसर पर समिति के रामचंद्र चौधरी,अशोक प्रजापत , सुरेंद्र बैरवा,कन्हैयालाल, मेघराज, ओम सिंह, विष्णु शर्मा, गणेश नारायण, संजय कुमार मीणा,सुनील कुमावत, कन्हैया लाल शर्मा ,अरविंद टेलर,रामफूल बैरवा, समेंत समिति के सभी सदस्य मौजूद रहें।

समिति के तत्वावधान में 21 फरवरी को फागोत्सव भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। फाग उत्सव का आयोजन गोल्यावास ,मानसरोवर स्थित विनायक सरोवर हाई फाई स्कूल के सामने किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में सभी श्रद्धालु आमंत्रित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here