रमजान का चांद दिखा, आज से शुरू होगा पहला रोजा

0
35
The moon of Ramadan is sighted, the first fast will begin today.
The moon of Ramadan is sighted, the first fast will begin today.

जयपुर। इस्लाम धर्म के पवित्र माह रमजान की शुरुआत हो गई है। बुधवार शाम चांद दिखाई देने की पुष्टि के साथ ही गुरुवार से रोजों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। गुरुवार को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा। हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में खराब मौसम के कारण चांद साफ नजर नहीं आया, लेकिन शहर में चांद दिखने की तस्दीक के बाद मुस्लिम समाज में खुशी की लहर दौड़ गई।

हिलाल कमेटी के प्रमुख मुफ्ती खालिद उस्मानी ने बताया कि रमजान माह का चांद नजर आने के साथ ही विशेष इबादत के तौर पर पढ़ी जाने वाली तरावीह की नमाज भी शुरू हो गई है। पूरे महीने पांच वक्त की नमाज के साथ विशेष इबादत का दौर जारी रहेगा। मस्जिदों में तरावीह को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

चांद दिखने की पुष्टि होते ही मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक बढ़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और बाजारों की ओर रुख किया। सुबह सहरी के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री, सेवइयां, खजूर और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की गई।

पुराने शहर के रामगंज बाजार, घाट गेट, सुभाष चौक, शास्त्री नगर और जालूपुरा सहित मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में देर रात तक चहल-पहल बनी रही। दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई और बाजारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here