जयपुर। राजधानी में पहली बार निशानेबाजी की लीग का आयोजन किया जा रहा है। 27 फरवरी से 1 मार्च तक जगतपुरा स्थित शूटिंग रेंज में स्टार शूटिंग लीग जयपुर 2026 आयोजित होगी। जिसमें देशभर से करीब 1 हजार 500 निशानेबाज भाग लेंगे। आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी की ओर से राजस्थान राइफल एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है।
शूटिंग कोच जोगेंद्र सिंह और योगेश शेखावत ने बताया कि प्रतियोगिता 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में होगी। इसमें जूनियर, सीनियर और सब-जूनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। कई राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पदक विजेता निशानेबाज भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण में 60 शॉट्स का क्वालिफिकेशन राउंड होगा। जिसमें देशभर के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। दूसरे चरण में 40 शॉट्स का सेमीफाइनल होगा। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ 24-24 शूटरों की 8-8 टीमें बनाई जाएंगी और उनका ऑक्शन किया जाएगा। ऑक्शन में निजी अकादमियों और निशानेबाजी उपकरण बनाने वाली कंपनियों की भागीदारी संभव है। अंतिम चरण में 24 शॉट्स के फाइनल मुकाबले होंगे।
सभी मुकाबले इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग टारगेट (ईएसटी) पर आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता का संचालन आईएसएसएफ और एनआरएआई के नियमों के अनुसार किया जाएगा। वहीं प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी। पहला चरण (क्वालिफिकेशन राउंड) 60 शॉट्स है। जिसमें देशभर से खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। दूसरा चरण (सेमीफाइनल) 40 शॉट्स है। जिसमें शीर्ष खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे और तीसरा चरण (फाइनल) 24 शॉट्स है। जिसमें शीर्ष खिलाड़ी फाइनल में मुकाबला करेंगे।




















