पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: इक्कीस आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

0
60

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए इक्कीस आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन किए हैं। इनमें कई अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। आदेश कार्मिक विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। इस फेरबदल में जोधपुर के पुलिस कमिश्नर और जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर भी बदले गए हैं।

आदेश कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार शरत कविराज को जोधपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश को जयपुर का स्पेशल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश को जयपुर रेंज का आईजी लगाया गया है।

वहीं सत्येंद्र सिंह को आईजी सीआईडी-सीबी से आईजी जोधपुर रेंज नियुक्त किया गया है। ओम प्रकाश द्वितीय को पुलिस आर्म्ड बटालियन से आईजी बीकानेर रेंज लगाया गया है। बीकानेर रेंज के आईजी हेमंत कुमार शर्मा को आईजी एससीआरबी जयपुर बनाया गया है, जबकि अजय पाल लांबा को आईजी एसओजी जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा एडीजी क्राइम ब्रांच हवा सिंह घुमरिया को एडीजी मुख्यालय लगाया गया है। विपिन कुमार पांडे को एडीजी पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड से एडीजी क्राइम ब्रांच बनाया गया है। प्रफुल्ल कुमार को आईजी इंटेलिजेंस से पदोन्नत कर एडीजी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जयपुर रेंज के आईजी राघवेंद्र सुवासा को प्रमोशन के बाद एडीजी ट्रेनिंग नियुक्त किया गया है।

इधर जोधपुर रेंज की आईजी राजेश मीणा को आईजी होमगार्ड जयपुर लगाया गया है। एस. परिमल को आईजी कार्मिक पुलिस मुख्यालय से आईजी एसीबी नियुक्त किया गया है। आईजी विकास कुमार से एटीएस का प्रभार वापस लेकर उन्हें केवल एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है।

सत्येंद्र कुमार को आईजी एससीआरबी जयपुर से सीईओ राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसपोर्टेशन एंड इनोवेशन (आरआईटीआई) नियुक्त किया गया है। प्रीति चंद्र को डीआईजी आर्म्ड बटालियन फर्स्ट से आईजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशासन जयपुर बनाया गया है। हरेंद्र कुमार महावर को डीआईजी एसएसबी जोधपुर से आईजी सीआईडी-सीबी जयपुर लगाया गया है।

साथ ही जेडीए जयपुर में तैनात डीआईजी राहुल कोटकी को आईजी कार्मिक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। राजेश सिंह को एसीबी डीआईजी थर्ड से आईजी एटीएस जयपुर नियुक्त किया गया है, जबकि कालूराम रावत को डीआईजी पुलिस हाउसिंग से आईजी पुलिस सिविल राइट्स एंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जयपुर लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here