परकोटा गणेश मंदिर में फाग महोत्सव में भजनों और फूलों की झांकी से सजेगा दरबार

0
36
The court of Parkota Ganesh Temple will be decorated with hymns and flower tableaux during the Phag Festival.
The court of Parkota Ganesh Temple will be decorated with hymns and flower tableaux during the Phag Festival.

जयपुर। फाल्गुन माह के अवसर पर बुधवार को चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर प्रांगण में भव्य फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण और रंगों की उमंग से सराबोर रहेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में भगवान गणेश का विभिन्न तीर्थों के जल से अभिषेक कर की जाएगी। इसके बाद गणेश जी महाराज को सिंदूर का चोला चढ़ाकर नई फाल्गुनी पोशाक धारण कराई जाएगी। साथ ही गुलाल के गजरे अर्पित कर आकर्षक फूलों की फाल्गुनी झांकी सजाई जाएगी।

महोत्सव के दौरान भगवान को ठंडाई, गुजिया, खीर और मालपुओं का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को गुलाल का तिलक लगाया जाएगा। आयोजन में महिला मंडल की ओर से भजन संध्या भी प्रस्तुत की जाएगी, जिससे पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर रहेगा।

मंदिर समिति के अनुसार फाग महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here