नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान

0
40
Voter awareness campaign for municipal body elections
Voter awareness campaign for municipal body elections

जयपुर। जयपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से कुश शर्मा और राष्ट्रपति अवार्डी शुभम ने मानसरोवर के क्षेत्र,दुर्गापुरा महारानी फार्म और सिविल लाइन सहित कई बस्तियों में पहुंचकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।

अभियान के दौरान लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। कुश शर्मा और शुभम ने स्थानीय लोगों से कहा कि एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने पात्र मतदाताओं से बिना किसी दबाव के अपने विवेक से मतदान करने का आह्वान किया।

कुश शर्मा ने कहा नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र की जमीनी व्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे। मानसरोवर, सिविल लाइन सहित विभिन्न बस्तियों में जाकर लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया किया। राष्ट्रपति अवार्डी शुभम ने भी लोगों से मतदान के दिन अपने घरों से निकलकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here