गोविंद देव जी मंदिर में फागोत्सव का आगाज

0
41

जयपुर। गोविंद देव जी मंदिर में मंगलवार से पारंपरिक फाग उत्सव की शुरुआत हुई। फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से दशमी तक चलने वाले इस आयोजन में कलाकारों ने भक्ति, संगीत, नृत्य और पुष्पों के माध्यम से ठाकुर जी को रिझाया। मंदिर परिसर में फूलों की होली और कथक नृत्य की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

फागोत्सव संयोजक गौरव धामाणी ने बताया कि करीब पांच दशकों से यह परंपरा निभाई जा रही है। इस बार भी कलाकारों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की और ब्रज की होली की झलक प्रस्तुत की। जयपुर कथक केंद्र के युवा कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों की सराहना पाई।

आयोजन का मुख्य आकर्षण फाल्गुन शुक्ल दशमी यानी 26 फरवरी को होगा, जब ब्रज की पारंपरिक लठमार होली का मंचन किया जाएगा। अविनाश शर्मा की टीम के साथ करीब 70 कलाकार इसमें भाग लेंगे। साथ ही चंग-ढाप की थाप पर लोक प्रस्तुतियां और अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार गुलाबो सपेरा की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here