छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर एनएसयूआई का अर्धनग्न प्रदर्शन

0
68
NSUI's semi-nude protest demanding resumption of student union elections
NSUI's semi-nude protest demanding resumption of student union elections

जयपुर। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने मंगलवार को राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली, भर्ती घोटालों की जांच और लंबित छात्रवृत्तियां जारी करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर शर्ट उतारकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया और सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय परिसर के बाहर पुलिस का अतिरिक्त बंदोबस्त किया गया और छात्रों को कैंपस से बाहर नहीं जाने दिया गया।

पूर्व शोध छात्रसंघ प्रतिनिधि डॉ. राम सिंह सामोता ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में वर्षों से ‘विमर्श शुल्क’ के नाम पर राशि वसूली जा रही है, जिसका लाभ छात्रों को नहीं मिला। उन्होंने यह वसूली बंद करने और अब तक वसूले गए करीब 223 करोड़ रुपये छात्रों को लौटाने की मांग की।

एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, लंबित छात्रवृत्तियां जारी करने और विभिन्न आयोगों के पुनर्गठन जैसी मांगें भी उठाईं। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here