जयपुर। गौड़ ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 22 मार्च 2026 को गौड़ ब्राह्मण समाजोपयोगी भवन, भगवान परशुराम परिसर, सेक्टर-4, विद्याधर नगर, जयपुर में किया जाएगा। अब तक हुए परिचय सम्मेलनों से अब तक 51 हजार से अधिक परिवार लाभान्वित हो चुके हैं।
इन सम्मेलनों में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी प्रविष्टियां प्राप्त होती रही हैं। जो अभिभावक अपने पुत्र-पुत्री के लिए सुयोग्य वर-वधु की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस सम्मेलन का विशेष लाभ मिलेगा।
सम्मेलन में विदेशों में निवासरत परिवारों सहित सरकारी उच्च पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी, एडवोकेट, डॉक्टर, इंजीनियर, नौकरीपेशा एवं व्यवसायी वर्ग के युवक-युवतियों के बायोडाटा उपलब्ध होंगे। इच्छुक अभिभावक निर्धारित प्रपत्र भरकर जमा करवाकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
सम्मेलन के लिए आवेदन प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 मार्च निर्धारित की गई है। प्राप्त सभी प्रपत्रों का संकलन महासभा द्वारा प्रकाशित युगल दर्पण पत्रिका में किया जाएगा। आवेदन प्रपत्र राजस्थान की सभी जिला एवं तहसील इकाइयों पर उपलब्ध हैं, जहां उन्हें जमा भी कराया जा सकता है।




















