जयपुर में अवैध गैस रिफिलिंग व भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 77 घरेलू सिलेंडर जब्त

0
60
Major action against illegal gas refilling and storage in Jaipur
Major action against illegal gas refilling and storage in Jaipur

जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग, अवैध रिफिलिंग, भंडारण एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया गया।

जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में गठित चार सतर्कता दलों ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान कुल 77 घरेलू गैस सिलेंडर, 1 ट्रक, 11 रेगुलेटर मय रबर पाइप तथा 2 भट्टियां जब्त की गईं। विभाग ने संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सतर्कता दल ‘ए’ ने प्रताप नगर व डीसीएम क्षेत्र में 8 सिलेंडर जब्त किए, जबकि दल ‘बी’ ने देवी नगर व सोडाला क्षेत्र से 7 सिलेंडर और 7 रेगुलेटर जब्त किए। दल ‘सी’ ने मुहाना मंडी क्षेत्र में अवैध भंडारण की पुष्टि पर 60 सिलेंडर व एक ट्रक जब्त किया। दल ‘डी’ ने घाटगेट व एमडी रोड क्षेत्र में 2 सिलेंडर, 2 भट्टियां व 2 रेगुलेटर जब्त किए।

विभाग ने आमजन से अपील की है कि घरेलू सिलेंडरों का उपयोग केवल घरेलू प्रयोजनों के लिए करें तथा अवैध गतिविधियों की सूचना विभाग को दें, ताकि एलपीजी वितरण प्रणाली पारदर्शी बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here