जयपुर। ब्रह्मपुरी माउंट रोड स्थित अतिप्राचीन दाहिनीं सूंड़ दक्षिणमुखी श्री नहर के गणेशजी महाराज मंदिर में (रविवार)1 मार्च 2026 को रवि-पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिवार की ओर से प्रथम पूज्य गणपतिजी महाराज का दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक प्रातः शुभ मुहूर्त में संपन्न होगा।
मंदिर के युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि प्रातः 8 बजे मंदिर महंत पं. जय शर्मा के सान्निध्य में प्रभु गजानंद जी का विधि-विधानपूर्वक अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात गणपतिजी को नवीन पौषाक धारण करवाई जाएगी तथा विशेष पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी।
सायंकाल मंदिर में 251 दीपकों से भव्य महाआरती का आयोजन होगा। इस अवसर पर दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि एवं विघ्ननिवारण हेतु रक्षा सूत्र वितरित किए जाएंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।




















